मुख्य समाचार

आदिवासी महिला की हत्या कर दंपति ने शरीर के किए कई टुकड़े, सबूत मिटाने जंगल में…

जय जोहार इंडिया TV

प्रदेश के सबसे तेज न्यूज नेटवर्क सबसे पहले खबर

जय जोहार इंडिया TV

आदिवासी महिला की हत्या कर दंपति ने शरीर के किए 31 टुकड़े, सबूत मिटाने जंगल में दफना दिया टुकड़ा

 

 

 

जगदलपुर। (जय जोहार इंडिया TV) बस्तर की सीमा से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के नवरंगपुर जिले में आदिवासी महिला की हत्या कर 31 टुकड़े करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया गया है। रायघर पुलिस ने नवरंगपुर जिले के गोना पंचायत के मुरूमडीही गांव में एक आदिवासी महिला की हत्या करने और उसके शरीर को टुकड़ों में काटने के मामले में मुख्य संदिग्ध चंद्र राउत और उसकी पत्नी सिया राउत को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने कहा कि, 27 वर्षीय चंद्र का बागबेड़ा गांव की पीड़िता तिलबती गोंड 24 वर्ष के साथ विवाह पूर्व से संबंध था। बुधवार को तिलबती मुरूमडीही स्थित चंद्र राउत के घर पहुंची और उससे शादी करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी चंद्र राउत व उसकी पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों से काट दिया। आरोपी दंपत्ति ने सबूत मिटाने के लिए शव को टुकड़ों में काटने का भी प्रयास किया।

 

आरोपियों ने सबूत मिटाने तिलाबती के शव के टुकड़ों को मुरूमडीही गांव के पास एक जंगल में दफना दिया। शनिवार को जंगल में खून के धब्बे मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्र से निकाला। मामले में आरोपी चंद्र व सिया को न्यायालय में पेश किया गया।

 

इस मामले के बाद मृतका तिलाबती के परिवार के सदस्यों और बागबेड़ा के ग्रामीणों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए रायघर पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं परिजनों व बागबेड़ा के ग्रामीणों ने चन्द्र के घर के पिछे बाड़ी में तिलाबती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!