मुख्य समाचार

मायापहाड़ की छोर पर स्थित भूरुकनी मईया में महाशिवरात्रि पर्व पर, भगवान शिव लिंग की हुई स्थापना ….हजारों श्रद्धालुओं की लगी भीड़

देश विदेश के खबर के लिए बने रहे हमारे चैनल पर

जय जोहार इंडिया TV पोर्टल यूट्यूब चैनल सबसे तेज न्यूज नेटवर्क 

मायापहाड़ की छोर पर स्थित भूरुकनी मईया में महाशिवरात्रि पर्व पर, भगवान शिव लिंग की हुई स्थापना ….हजारों श्रद्धालुओं की लगी भीड़

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल jaijoharindiatv.com धरमजयगढ़:- रायगढ़ /धरमजयगढ़/छाल क्षेत्र ग्राम पंचायत खर्रा में मायापहाड़ की छोर पर स्थित भूरुकनी मईया के देव स्थान में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव लिंग और शनिदेव वा बीर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित किया गया। जिसमे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।

हर साल इस माया पहाड़ के भूरूकनी में सावन माह में भी कई धार्मिक आयोजन की जाती है और महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही इस पहाड़ में भगवान की दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को दूध, दही, शहद, जल से स्नान कराया। इसके बाद बेल पत्र सहित अन्य सामग्री अर्पण किया। शिव लिंग में शाम तक जलाभिषेक का दौर चलता रहा।

वही ग्राम खर्रा में भी शिव भक्तो के द्वारा कई जगह खीर पूड़ी पानी जलपान के श्रद्धालुओ के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई थी।

 

आयोजक समिति :- भगवान भोले की।आशीर्वाद रहा तो अगले वर्ष भी और भव्य कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। और हमारे श्रद्धालुओ और अधिक संख्या में भगवान शिव की आशीर्वाद लेने आयेंगे। जय जय बोले नाथ। जय श्री राम।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!