मुख्य समाचार

लैलूंगा के खम्हार हाईस्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति फिटनेस रन कराया गया सम्पन्न 

देश प्रदेश के खबर के लिए बने रहे हमारे चैनल पर

जय जोहार इंडिया TV पोर्टल यूट्यूब चैनल सबसे तेज न्यूज नेटवर्क 

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा लैलूंगा के खम्हार हाईस्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति फिटनेस रन कराया गया सम्पन्न

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल धरमजयगढ़:-  रायगढ़/लैलूंगा:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में रायगढ़ जिले के युवा अधिकारी श्री चन्द्र भूषण चौबे के मार्गदर्शन में एवं लैलूंगा ब्लाक प्रभारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक रमेश चौहान, चंदन पटेल के नेतृत्व मुख्य अतिथि ग्राम खम्हार के सरपंच श्रीमती शकुंतला कुजूर एवं खम्हार हाईस्कूल के प्राचार्य श्री मंगल कुराल माध्यमिक शाला मैम श्रीमती मीना भगत, श्री देव यादव प्राथमिक शाला श्री विजय चौधरी

एवं हाईस्कूल, प्राथमिक शाला और माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत फूल – माला से किया गया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथियों के उपस्थिति में नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम खम्हार के महिला वर्ग से प्रथम स्थान पर उर्मिला पैंकरा दिव्तीय स्थान पर गुलापी गुप्ता तृतीय स्थान पर सेवन्ती नायक एवं विजेता प्रतिभागी महिला को प्रशस्ति पत्र, टी-शर्ट ,कैप एवं माई भारत बिल्ला देकर सम्मानित किया।

बालिका वर्ग में

प्रथम स्थान पर देवमती यादव

दिव्तीय स्थान पर रिया गुप्ता

तृतीय स्थान पर देविका पैंकरा एवं विजेता बालिका प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, कापी, पेन माई भारत बिल्ला देकर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहले 1908 में मनाया गया था। इसे आधिकारिक मान्यता तब दी गई जब 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने थीम के साथ इसे मनाना शुरू किया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं व उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रकट कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है जिसके उपलक्ष्य में लैलूंगा ब्लाक के ग्राम खम्हार हाईस्कूल मैदान में नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम करके महिलाओं को सम्मान किया गया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!