मुख्य समाचार

भाजपा नेता की दबंगई: विकास कार्य में बाधा डालने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने की एसडीएम वा थाने में शिकायत

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, घरघोड़ा

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

भाजपा नेता की दबंगई: विकास कार्य में बाधा डालने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने की एसडीएम वा थाने में शिकायत

जय जोहार इंडिया TV डेस्क खबर रायगढ़ घरघोड़ा -प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी घरघोड़ा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चोटीगुड़ा में भाजपा नेता अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष समय नाथ मांझी की दबंगई की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच भूपदेव सिदार ने भाजपा नेता सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में सरपंच ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में शासकीय योजना के तहत SHG सेड निर्माण का कार्य चल रहा था। इसमें नींव की खुदाई और बेस निर्माण का काम हो रहा था, लेकिन स्थानीय निवासियों दौलत गुप्ता, गोपाल सिदार, समय नाथ मांझी, बिहारी गुप्ता और रामकुमार द्वारा बार-बार इस कार्य में बाधा डाली जा रही है। हाल ही में इन लोगों ने निर्माण स्थल पर मिट्टी डालकर काम रुकवा दिया, साथ ही मिस्त्री और मजदूरों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
सरपंच ने बताया कि यह लोग लगातार ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अड़चनें पैदा कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच ने एसडीएम घरघोड़ा थाना प्रभारी घरघोड़ा और जनपद पंचायत सीईओ को इस घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि विकास कार्यों में कोई रुकावट न आए।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri