मुख्य समाचार

छाल में शराब रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस कार्यवाही का विरोध कर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी

युवक ने फिल्मों से प्रभावित होकर सर्च वारंट मांगने की बात कबूली, गलती स्वीकार कर विवादित पोस्ट हटाने की बात कही

छाल में शराब रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस कार्यवाही का विरोध कर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी

युवक ने फिल्मों से प्रभावित होकर सर्च वारंट मांगने की बात कबूली, गलती स्वीकार कर विवादित पोस्ट हटाने की बात कही

छाल  : थाना छाल क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर की गई पुलिस कार्रवाई के दौरान एक युवक द्वारा पुलिस कार्यवाही का विरोध करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छाल पुलिस को ग्राम पंचायत छाल के महाराणा प्रताप चौक के पास निवासरत एक महिला के विरुद्ध चखना दुकान एवं घर में अवैध शराब बिक्री किए जाने संबंधी नामजद लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर जांच एवं तस्दीक कार्यवाही के लिए आज सुबह छाल पुलिस टीम गवाहों के साथ संबंधित महिला के घर पहुंची और नियमानुसार शराब रेड कार्रवाई की गई।पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद सूरज कमलवंशी नामक युवक पुलिस टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से सर्च वारंट की मांग करने लगा और पूरी कार्रवाई के दौरान अनावश्यक हस्तक्षेप करता रहा। इस दौरान युवक पुलिस की छवि सोशल मीडिया में खराब करने की बात कहता रहा और उसने बाद में पुलिस की छवि खराब करने के उद्देश्य से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक पोस्ट साझा किया गया तथा बाद में युवक शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा।एसपी कार्यालय में अधिकारियों द्वारा युवक को स्पष्ट किया गया कि पुलिस को प्राप्त शिकायत एवं वैधानिक परिस्थितियों में पुलिस अधिकारी विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए बिना सर्च वारंट के भी अवैध शराब रेड कार्रवाई कर सकती है। युवक को यह भी बताया गया कि पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करना तथा सोशल मीडिया पर गलत, भ्रमक जानकारी शेयर करना दंडनीय अपराध है। समझाइश के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसने फिल्मों में ऐसे दृश्य देखकर पुलिस से सर्च वारंट मांगने जैसी बात की थी, जो अनुचित था। युवक ने अपनी विवादित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!