मुख्य समाचार

तपती धूप में खुद मोर्चा संभाल भूतपूर्व सैनिक ने कराई पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति, कुनकुनी में नहीं लौटा कोई खाली हाथ  

छत्तीसगढ़, रायगढ़, खरसिया,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

 

सैनिक की सेवा भावना: तपती धूप में खुद मोर्चा संभाल भूतपूर्व सैनिक ने कराई पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति, कुनकुनी में नहीं लौटा कोई खाली हाथ

 

डेस्क खबर रायगढ़/खरसिया

अनुशासन और जिम्मेदारी सिर्फ वर्दी तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह जीवन का हिस्सा बन जाती है। इसकी एक जीती-जागती मिसाल शनिवार को खरसिया ब्लॉक के कुनकुनी स्थित ‘सैनिक फ्यूल’ पेट्रोल पंप पर देखने को मिली, जिसकी अब पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। जहां एक ओर क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल को लेकर आम जनता के बीच असमंजस और चिंता का माहौल देखा गया, वहीं कुनकुनी का यह पेट्रोल पंप सुबह से शाम तक आम जनता के लिए राहत का सबसे बड़ा केंद्र बना रहा।

भीषण गर्मी में संचालक ने खुद संभाला मोर्चा

इस पूरी व्यवस्था की सबसे खास बात यह रही कि पेट्रोल पंप के संचालक, जो स्वयं एक भूतपूर्व सैनिक हैं, उन्होंने इस संकट के समय कर्मचारियों के भरोसे बैठने के बजाय खुद मैदान में उतरना बेहतर समझा। शनिवार को सुबह से ही पंप पर वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। तपती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद, संचालक पूरे दिन खुद मौके पर खड़े रहे और एक-एक वाहन को कतारबद्ध करवाकर ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की।

किसान से लेकर ट्रांसपोर्टर्स तक, सबको मिला ईंधन

शनिवार सुबह से ही पेट्रोल-डीजल लेने वालों का तांता लगा हुआ था। खेती-किसानी के सीजन को देखते हुए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के लिए डीजल लेने पहुंचे थे, तो वहीं नौकरीपेशा, मजदूर, ट्रांसपोर्टर्स और छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों की भी लंबी कतारें देखी गईं। भारी भीड़ के बाद भी संचालक की सूझबूझ और अनुशासित व्यवस्था के कारण किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल या डीजल की कमी का सामना नहीं करना पड़ा और हर किसी को जरूरत के मुताबिक ईंधन मिला।

“सैनिक कभी सेवा से सेवानिवृत्त नहीं होता”

पंप पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों ने भावुक होकर कहा, “एक सैनिक चाहे सीमा पर हो या समाज के बीच, उसकी सेवा भावना और जिम्मेदारी कभी कम नहीं होती। आज अगर संचालक महोदय खुद धूप में खड़े होकर व्यवस्था नहीं संभालते, तो यहां अफरा-तफरी मच सकती थी। उन्होंने यह साबित कर दिया कि देश और जनता के प्रति समर्पण उनके खून में है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!