रायगढ़ में देशविरोधी सोच और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
देशविरोधी सोच और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर, एक मासूम बच्चे को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर पुलिस का शिकंजा और कस गया है। आपको बता दें कि इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें मासूम बच्चे से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगवाए जा रहे थे। इस वायरल वीडियो के सामने आने और महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया।

महिला प्रताड़ना और राजद्रोह जैसी गंभीर धाराओं के तहत पुलिस ने आरोपी को एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की है। खास बात यह रही कि जब पुलिस आरोपी वसीम को जांच के लिए घटनास्थल पर ले गई, तो वहां उसने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। आरोपी पहले से ही गांजा तस्करी के मामले में जेल में बंद था।



