मुख्य समाचार

विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक बनाने धरमजयगढ़ में आज जुटेगा सर्व आदिवासी समाज

छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल कापू

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक बनाने धरमजयगढ़ में आज जुटेगा सर्व आदिवासी समाज

भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने राठिया भवन में दोपहर 3 बजे से होगी रणनीति बैठक

धरमजयगढ़। आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले ‘विश्व आदिवासी दिवस’ को भव्य, गरिमापूर्ण और ऐतिहासिक रूप देने के लिए आज, बुधवार (22 जुलाई) को धरमजयगढ़ में सर्व आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक दोपहर 3:00 बजे से स्थानीय राठिया भवन में संपन्न होगी।

​बैठक में 9 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, शोभायात्रा और व्यवस्थाओं को लेकर समाज प्रमुखों व जनप्रतिनिधियों के बीच गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

समाज की एकजुटता और सहभागिता पर जोर

​छ.ग. सर्व आदिवासी समाज, धरमजयगढ़ ने क्षेत्र के सभी समाज प्रमुखों, प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों से बैठक में समय पर पहुँचने की अपील की है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण दिवस को भव्य रूप देने के लिए हर वर्ग के अमूल्य सुझाव और सक्रिय सहभागिता बेहद आवश्यक है।

बैठक की मुख्य बिंदु (एक नज़र में):

  • तारीख व दिन: आज, 22 जुलाई (बुधवार)
  • समय: दोपहर 3:00 बजे
  • स्थान: राठिया भवन, धरमजयगढ़
  • आयोजक: छ.ग. सर्व आदिवासी समाज, धरमजयगढ़
  • संपर्क: 6260811924

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!