मुख्य समाचार

विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक बनाने धरमजयगढ़ में हुई सर्व समाज की बैठक; 9 अगस्त को घर-घर जलेंगे दीपक

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक बनाने धरमजयगढ़ में हुई सर्व समाज की बैठक; 9 अगस्त को घर-घर जलेंगे दीपक

तहसील स्तर पर बैठकों का दौर शुरू, 26 जुलाई को धरमजयगढ़ में तय होगी अंतिम रणनीति

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क ​धरमजयगढ़। आगामी 9 अगस्त को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ के भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर धरमजयगढ़ स्थित राठिया भवन में सर्व आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के प्रमुखों, गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 9 अगस्त (रविवार) को पूरे ब्लॉक भर के आदिवासी समाज के लोग धरमजयगढ़ मुख्यालय में एकत्र होकर इस दिवस को भव्य रूप से मनाएंगे। साथ ही, इस दिन को एक उत्सव और त्यौहार की भांति यादगार बनाने के लिए क्षेत्र के प्रत्येक आदिवासी परिवार द्वारा घर-घर दीपक जलाकर खुशी जताई जाएगी।

​आगामी बैठकों का कार्यक्रम:
​आयोजन को सफल बनाने और रूपरेखा तैयार करने के लिए क्षेत्रवार बैठकों की तिथियां भी तय की गई हैं:
​24 जुलाई (शुक्रवार): छाल तहसील क्षेत्र में बैठक आयोजित होगी।
​25 जुलाई (शनिवार): कापू तहसील क्षेत्र में समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक बुलाई गई है।
​26 जुलाई (रविवार): धरमजयगढ़ में अंतिम समीक्षा बैठक होगी, जिसमें पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू की जाएंगी।

​समाज की अपील:
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, धरमजयगढ़ ने क्षेत्रीय जनता और समाज बंधुओं से अपील की है कि वे आगामी बैठकों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराएं और अपने अमूल्य सुझाव देकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!