मुख्य समाचार

छाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

छाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क छाल/धरमजयगढ़: – छाल क्षेत्र में लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी पदाधिकारियों ने एसडीएम धरमजयगढ़ को ज्ञापन सौंपकर आगामी 25 अगस्त से खेदापाली साइलो चौक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है।

आंदोलनकारियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को रेखांकित करते हुए प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

सड़क मरम्मत व परिवहन: चंद्रशेखरपुर से घरघोड़ा चौक तक जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही बिना तिरपाल (तारपोलिन) ढके कोयला परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मुआवजा व रोजगार: भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और रोजगार प्रदान किया जाए, साथ ही स्थानीय युवाओं को ठेका श्रमिकों के रूप में प्राथमिकता दी जाए।

यातायात व्यवस्था: मेन रोड पर बिल्टी व्यवस्था के कारण लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान निकाला जाए।

श्रम अधिकार: ठेका श्रमिकों को कोल इंडिया की एचपीसी (HPC) वेज दर के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए और उनसे निर्धारित 8 घंटे ही काम लिया जाए।

पार्टी नेता शौकुलाल नेताम जिला अध्यक्ष का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर पूर्व में भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो इस अनिश्चितकालीन धरने को क्रमिक भूख हड़ताल और आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!