मुख्य समाचार

जलमग्न रपटा पुल ने रोकी जिंदगी की रफ्तार: 4 दिन से पुटूकछार का संपर्क कटा, बच्चे स्कूल जाने से वंचित

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

जलमग्न रपटा पुल ने रोकी जिंदगी की रफ्तार: 4 दिन से पुटूकछार का संपर्क कटा, बच्चे स्कूल जाने से वंचित

 

​धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत पुटूकछार में खम्हार-पुटूकछार मार्ग पर बना रपटा पुल पिछले चार दिनों से उफनती नदी में डूबा हुआ है। तेज बहाव के कारण ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे सबसे बड़ा खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है, जो चार दिनों से स्कूल का मुंह नहीं देख पाए हैं।

हर साल की यही कहानी, प्रशासन मौन

​ग्रामीणों का दर्द है कि यह स्थिति केवल इस साल की नहीं है। हर बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर रपटा पुल डूब जाता है। उपसरपंच भुनेश्वर यादव और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष आपदा प्रबंधन अधिकारी, विधायक और यहां तक कि मुख्यमंत्री समाधान शिविर में भी गुहार लगाई गई थी, लेकिन नतीजा सिफर रहा।

राशन संकट और पढ़ाई का नुकसान

​आवागमन ठप होने से अब गांव में राशन और अन्य जरूरी वस्तुओं की किल्लत का डर सताने लगा है। अगर जलस्तर कम नहीं हुआ, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। सबसे मार्मिक स्थिति बच्चों की है, जिनका भविष्य इस जलभराव में डूब रहा है। बच्चों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए जल्द कदम उठाए जाएं।

स्थायी समाधान की दरकार

​ग्रामीणों की मांग है कि इस रपटा पुल की जगह एक स्थायी और ऊंचा पुल बनाया जाए ताकि बारिश में उनका संपर्क बाहरी दुनिया से न कटे।

​अब यह देखना बाकी है कि शासन-प्रशासन कब तक इस समस्या का संज्ञान लेता है और पुटूकछार के निवासियों को इस वार्षिक त्रासदी से निजात दिलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!