मानवता की मिसाल – अज्ञात महिला का जानू सिदार के नेतृत्व में हुआ अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
मानवता की मिसाल – अज्ञात महिला का जानू सिदार के नेतृत्व में हुआ अंतिम संस्कार
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ धरमजयगढ़ – सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली एक अज्ञात महिला के शव को जब कोई अपनों का कंधा नहीं मिला, तब समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भाजपा नगर पार्षद एवं आदिवासी युवा नेता जानू सिदार आगे आए।

उनके नेतृत्व में पूरी धर्म-परंपरा और सम्मान के साथ अज्ञात महिला का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।
अज्ञात महिला का इलाज जारी था, जहां उसने अंतिम सांस ली। काफी प्रयास और समय बीत जाने के बाद भी महिला के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका।
महिला के शव को लावारिस अवस्था में देखकर नगर पार्षद जानू सिदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया।
युवाओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूरी विधि-विधान, सम्मान और संवेदना के साथ महिला को अंतिम विदाई दी गई।
अज्ञात शवों का परंपरा, अनुसार अंतिम संस्कार कर जानू सिदार और उनकी टीम ने न केवल इंसानियत का फर्ज निभाया, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश भी दिया है।



