गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हल्लाबोल: छाल के साइलो चौक पर अनिश्चितकालीन धरना आज से शुरू
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हल्लाबोल: छाल के साइलो चौक पर अनिश्चितकालीन धरना आज से शुरू
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (रायगढ़) द्वारा छाल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और स्थानीय मांगों को लेकर आज, 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जा रहा है। यह आंदोलन खेदापाली स्थित साइलो चौक पर आयोजित किया गया है।

स्थानीय प्रशासन और खदान प्रबंधन की अनदेखी से परेशान होकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने उग्र आंदोलन का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर स्पष्ट रूप से आवाज उठाई है।
मुख्य मांगें:
चंद्रशेखरपुर एप्रोच रोड से छाल तक की जर्जर हो चुकी सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
कोयला खदानों से प्रभावित भू-विस्थापितों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा स्थानीय युवाओं को ठेका श्रमिकों के रूप में रोजगार में प्राथमिकता मिले।

खरसिया-धर्मजयगढ़ मुख्य मार्ग पर खदानों के कारण लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान निकाला जाए।
उचित वेज दर (HPC Wages): सभी ठेका श्रमिकों को कोल इंडिया की हाई पावर कमेटी (HPC) द्वारा तय वेज दर के अनुसार मानदेय दिया जाए।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष शौकीलाल नेताम का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों का स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता, साइलो चौक पर यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।



