मुख्य समाचार

मस्तूरी के ग्राम पंचायत ईटवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस: जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का लिया गया संकल्प

छत्तीसगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

मस्तूरी के ग्राम पंचायत ईटवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस: जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का लिया गया संकल्प

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क मस्तूरी (छत्तीसगढ़)। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईटवा में 30 अगस्त को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ का आयोजन बेहद धूमधाम और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने सांस्कृतिक एकजुटता और अपने अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज (बिलासपुर) के जिलाध्यक्ष लव सिदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जल, जंगल और जमीन की रक्षा का आह्वान मंच को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लव सिदार सहित रिखी राम नेताम, मनोज जगत, लेखेश्वर नेताम, अशोक मरकाम, सुनील मरकाम, प्रहलाद नेताम, मन्नू आर्मो और रामचरण आयाम ने समाज को एकजुट रहने और अपनी पारंपरिक विरासत को बचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और अस्तित्व उनकी जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है, इसलिए इन्हें संरक्षित रखना हम सभी का परम कर्तव्य है।

हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब समारोह में मस्तूरी क्षेत्र के आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण, युवा और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पारंपारिक वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठों का सम्मान किया गया और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति व अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!