मुख्य समाचार

राम कुमार बने जनपद पंचायत पाली सचिव संघ के निर्विरोध अध्यक्ष, बिशोक सिदार बनाए गए सचिव….

जय जोहार इंडिया TV

छत्तीसगढ़ :- जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल पर बने रहे ताजा खबरें के लिए….

 

राम कुमार बने जनपद पंचायत पाली सचिव संघ के निर्विरोध अध्यक्ष, बिशोक सिदार बनाए गए सचिव

*कोरबा/पाली:-* छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के निर्देशानुसार पाली जनपद पंचायत में बीते 12 दिसंबर को ब्लाक सचिव संघ पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत पोड़ी के सचिव रामकुमार टेकाम को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं सभी पदों पर भी सहमति बनी और अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। सुनील जायसवाल व पुनिदास मानिकपुरी को संघ संरक्षक बनाया गया है। वहीं अन्य पाधिकारी में बिसाहु सिंह राज एवं श्रीमती पूनम बैसवाड़े उपाध्यक्ष, सचिव- बिशोक सिदार, सहसचिव- राजनारायण धारी, कोषाध्यक्ष- समार सिंह टेकाम, शांतीदास व दुजे कुमार शिंदे- महामंत्री, श्यामसुंदर और जुगल श्रीवास- प्रवक्ता, संतोष राव व अश्लेश डिक्सेना- मीडिया प्रभारी बनाए गए है। कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष जगत, नवलराम बघेल, शिवराम निषाद, कलेश्वर अहीर, हरप्रसाद पटेल, संत कुमार मरकाम, श्रीमती इंदिरा कैवर्त, श्रीमती शारदा यादव, श्रीमती मीना टेकाम, श्रीमती उमा शेषर को शामिल किया गया है। संघ के नए कार्यकारिणी विस्तार पश्चात सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। संरक्षक सुनील जायसवाल ने कहा कि नए कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारी, सदस्यगण संघ हित के लिए कार्य करेंगे तथा एकता का परिचय देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!