मुख्य समाचार

विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद…और अरुण साव…विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ…

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज नेटवर्क

 

विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद…और अरुण साव,विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री पद की

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्य मंच पर पहुंचे। जिसके बाद सर्वप्रथम राष्ट्रगीत से इस समारोह की शुरूवात की गई।राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

साथ ही अरुण साव और विजय शर्मा ने भी ली उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।विष्णु देव साय  ने  छत्तीसगढ़ के  नए सीएम के रूप में बुधवार को शपथ ली।

 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कई नेता मौजूद रहे।

 

शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने भी शिरकत की।

 

शपथ ग्रहण को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!