मुख्य समाचार

धरमजयगढ़ अपेक्स बैंक का एक और नया कारनामा आया सामने….जाने पूरी मामला

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय चैनल 

धरमजयगढ़ अपेक्स बैंक का एक और नया कारनामा आया सामने….जाने पूरी मामला

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क– धर्मजयगढ़ शाखा प्रबंधक छ:ग: राज्य सहकारी मर्यादित का एक और मामला सामने आया है जहा बैंक मैनेजर द्वारा बिना प्रस्ताव व बिना चेक के माध्यम से राशि समितियों के बचत खाते से डेबिट कर लिया गया है और किसानों का बकाया वसूला गया है।

आपको बतादे की आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिसरिंगा केंद्र क्रमांक 05 द्वारा धर्मजयगढ़ अपेक्स बैंक शाखा को शिकायत किया गया है की समिति के बचत खाते से दिनांक 04/03/2024 को 2597472 रुपए समिति के बिना प्रस्ताव से राशि डेबिट हुआ है। वही जब समिति द्वारा बैंक में जाकर पूछा गया तो बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा बताया गया की समिति के द्वारा किसानों को खरीफ वर्ष 2023 के वितरित बकाया राशि में से दिनांक 04/01/2024 तक लिकिंग व नगद वसूली पश्चात शेष बकाया के.सी.सी. बकाया की वसूली की गई है।

आखिर बिना समिति के बोर्ड के बिना प्रस्ताव व चेक तथा NEFT/RTGS ट्रांसफर फार्म में अधिकृत हस्ताक्षर बिना किस आधार पर समिति के खाते से इतनी बड़ी रकम डेबिट किया गया इसका जिम्मेदार आखिर कौन है।

कुछ दिनों पहले ऐसे ही बिना किसान के बैंक जाए बिना निकासी पर्ची भरे और बिना केसीसी फार्म भरे किसान के खाते से राशि निकलने का मामला भी सामने आ चुका है जिसका जांच अभी चल ही रहा है वही अब समिति के खाते से राशि का निकलना किसानों के मन में अपने खाते को लेकर भय बनने लगा है कही उनका मेहनत का राशि असुरक्षित तो नहीं…..

जब इस मामले की जानकारी लेने के लिए अपेक्स बैंक शाखा धर्मजयगढ़ मैनेजर तिग्गा सर को फोन के माध्यम से संपर्क करना चाहा तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

साखा राम राठिया (प्रबंधक सिसरिंगा) :- समिति के खाते से राशि डेबिट हुआ है जिसका लिखित शिकायत बुधवार को मेरे द्वारा शाखा प्रबंधक छ:ग: राज्य सहकारी मर्यादित धर्मजयगढ़ को किया गया है जहां मुझे बोला गया की किसानों का बकाया राशि वसूली किए है समिति के खाते है।

पंकज सोढ़ी (नोडल अधिकारी) – मुझे इस मामले में कोई जानकारी नही आप डी.आर. सर से जानकारी ले सकते है वैसे आज एक जांच टीम तो गठित हुई है।।

विज्ञापन👇👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!