मुख्य समाचार

भूपदेवपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ एक और कार्यवाही

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज चैनल 

भूपदेवपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ एक और कार्यवाही

सुरेन्द्र डनसेना जी की रिपोर्ट
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क भूपदेवपुर- लोकसभा चुनाव को लेकर रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल सख्त हैं जिनके निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत मादक पदार्थों का एवं चुनावी प्रलोभन सामाग्रियों के परिवहन पर पुलिस की मुखबीरी में लगातार निगाहें लगी हुई है इसी क्रम में दिनांक 1/4/2024 के रात्रि भुपदेवपुर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव जी के नेतृत्व में भुपदेवपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम जबलपुर के पास नाकाबंदी कर बिना नंबर प्लेट के हीरो होंडा स्प्लेंडर पर बरसों से शराब परिवहन कर रहे आरोपी उत्तरा कुमार डनसेना पिता स्वर्गीय पतिराम डनसेना उम्र 34 साल निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ के कब्जे से कुल 34 लीटर अवैध महुवा शराब कीमती ₹3400 और बिना नंबर मोटरसाइकिल हीरोहोंडा स्प्लेंडर कीमत 60000 को जप्त किया गया आरोपी द्वारा अवैध बिक्री के लिए रात्रि छिपकर शराब ले जाना बताया आरोपी से अवैध शराब और मोटरसाईकिल काले रंग का बिना नंबर हेरोहोंडा की विधिवत जप्ती कर आरोपी के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2),59(क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया लुकाछिपी कर अवैध शराब विक्रय करने वाले अवैध कारीबरियों को यादव जी के द्वारा लगातार कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है
जिस गांव को कभी पुलिस जाया नहीं करती थी उस गांव में यादव जी का पैनी नजर लगी हुई है और निरंतर जारी भी रहेगी। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक शम्भू पाण्डे,बोधराम सिदार,विजय पटेल,कृष्णकुमार वारेन शामिल थे।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!