मुख्य समाचार

नशा मुक्ति का शंखनाद: छोटे पंडरमुड़ा की महिलाओं ने संभाली कमान, डोमनारा में निकाली जागरूकता रैली

छत्तीसगढ़, रायगढ़ खरसिया जोबी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

नशा मुक्ति का शंखनाद: छोटे पंडरमुड़ा की महिलाओं ने संभाली कमान, डोमनारा में निकाली जागरूकता रैली

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क खरसिया। ग्रामीण अंचलों में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए अब मातृशक्ति मैदान में उतर आई है। रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत छोटे पंडरमुड़ा की महिला समिति के नेतृत्व में ग्राम डोमनारा में एक वृहद नशा मुक्ति अभियान रैली निकाली गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और गांव को पूरी तरह से व्यसन मुक्त बनाना था।

घर-घर जाकर दी समझाइश, शराब बनाने वालों को चेताया

​रैली के दौरान महिला समिति के सदस्यों ने गांव के गली-मोहल्लों का भ्रमण किया और घर-घर जाकर लोगों से शराबबंदी की अपील की। महिलाओं ने ग्रामीणों को एकजुट कर संकल्प दिलाया कि वे न तो स्वयं नशा करेंगे और न ही अपने परिवार को बर्बादी के रास्ते पर जाने देंगे। इसके साथ ही, गांव में अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वाले लोगों को भी सख्त लहजे में समझाइश दी गई कि यह काम उनके और समाज के भविष्य के लिए बेहद हानिकारक है, इसलिए वे इस काले कारोबार को तुरंत बंद कर दें।

सरपंच-उपसरपंच,पंच ग्राम के वरिष्ठ सहित ग्रामीणों ने दिया कंधे से कंधा मिलाकर साथ

​महिलाओं के इस सराहनीय कदम को पूरे गांव का भरपूर समर्थन मिला। अभियान में ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच,पंच, ग्राम प्रमुखों सहित भारी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। पुरुषों और युवाओं ने भी महिलाओं के सुर में सुर मिलाते हुए गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। पूरा गांव ‘नशा मुक्त समाज बनाना है, खुशहाली को लाना है’ जैसे नारों से गुंजायमान हो उठा।

पुलिस प्रशासन का मिला मजबूत सहारा

​इस अभियान को सफल बनाने में खाकी का भी मजबूत सहयोग रहा। खरसिया एसडीओपी (SDOP) प्रभात पटेल के कुशल मार्गदर्शन में डोमनारा पहुंची चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर और उनकी पूरी टीम रैली के दौरान साथ रही। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं के इस जज्बे की सराहना की और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

बदलाव की बयार: ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं की इस अनूठी पहल से गांव में जागरूकता आएगी और जो लोग नशे की लत के कारण अपना घर बर्बाद कर रहे हैं, वे मुख्यधारा में लौटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!