मुख्य समाचार

PM श्री सेजेस करतला में सड़क सुरक्षा पर विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

छत्तीसगढ़, कोरबा, करतला

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

PM श्री सेजेस करतला में सड़क सुरक्षा पर विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क, कोरबा करतला जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय , विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय और डॉक्टर फरहाना अली जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करतला में सड़क सुरक्षा पर आधारित विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन श्री दुबराज सिंह राठिया प्राचार्य के नेतृत्व में आयोजित किया गया । जिसमें करतला विकासखंड के 15 हाई/हायर सेकेंडरी विद्यालय से चयनित 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । इस क्विज प्रतियोगिता को चार चक्र में विभाजित किया गया था । पहला चक्र वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर आधारित था जिसमें प्रत्येक टीम से दो प्रश्न पूछा गया प्रति प्रश्न 10 नंबर का था । दूसरा राउंड के प्रश्न का उत्तर स्वयं बच्चों को अपने ज्ञान के आधार पर देना था । तीसरा चक्र बजर राउंड का था । जिसमें सभी टीमों के लिए सामूहिक प्रश्न था, प्रश्न का उत्तर जिस भी टीम के पास हो उन्हें हाथ उठाकर जवाब देना था‌, गलत जवाब पर माइनस मार्किंग और पास करने पर‌ अगली टीम को बोनस का प्रावधान था । पांचवा और अंतिम चक्र सड़क सुरक्षा से संबंधित निर्देश चित्र (मोनो) पर आधारित था। जिसे सामूहिक रूप से दिखाकर उत्तर के लिए हाथ खड़ा करना था । इस तरह से चार चक्र का यह क्विज प्रतियोगिता बहुत ही बेहतरीन ढंग से संपन्न हुआ जिसमें करतला विकासखंड से आए हुए सभी प्रतिभागियों ने आनंद लेते हुए प्रश्नों का जवाब दिया ।

  इस क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान पर लवली रजक और प्रमिला राठिया PM श्री सेजेस करतला दूसरे स्थान पर सानिया पटेल और प्रियंका श्रीवास शा.उ.मा.वि.तरदा तथा तीसरे स्थान पर प्रियंका खांडे और जितेश शा.उ.मा.वि सेंद्रीपाली रहे। श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार इन्हीं विजेताओं में से पांच बालक और पांच बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता जो कोरबा में आयोजित होगा के लिए किया गया जो निम्न अनुसार है- लवली रजक, प्रमिला राठिया, सानिया पटेल, प्रियंका श्रीवास, प्रियंका खाण्डे तथा बालक वर्ग में जितेश,केशव, गोविंद, भगवती चरण, और भोला का चयन किया गया । कार्यक्रम में रामपुर,बोतली, सेंद्रीपाली, गिधौरी, सोहागपुर, जर्वे,तरदा,मदवानी उमरेली, कनकी, तुमान और सरगबुंदिया के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया । 

        ‌ अंत में बच्चों और अतिथियों का स्वल्पाहार करा प्राचार्य दुबराज सिंह राठिया ने कार्यक्रम की मेजबानी देने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए समस्त बच्चों, शिक्षकों और सेजेस करतला के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शालिनी हरदहा पटेल ने और व्यवस्था में पवन कुमार काठले और नीलिमा पटेल, ताराचंद सोनी का विशेष सहयोग रहा। वहीं निर्णायक में मनोज कुमार पाठक सेजेस करतला, यादव मेडम, कनकी, श्री खूंटे और श्री मानिकपुरी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की तथा पंजीयन कार्य रितेश नेटी ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!