मुख्य समाचार
किसान समृद्धि केंद्र धरमजयगढ़ कर रहा किसानों को परेशान, खाद और नगद राशि के लिए महीनों से किसान समिति का काट रहें चक्कर
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
किसान समृद्धि केंद्र धरमजयगढ़ कर रहा किसानों को परेशान, खाद और नगद राशि के लिए महीनों से किसान समिति का काट रहें चक्कर
जय जोहार इंडिया TV रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में आए दिन किसानों को तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महीने भर पहले नरकलो गांव के किसानों ने खाद नहीं मिलने के कारण धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल से मौखिक शिकायत की थी। जिसके बाद भी उनकी समस्या का अब तक निपटारा नहीं हो सका। अब किसानो ने आज सुबह से समिति में यह बोलते हुए हंगामा कर दिया की उन्हें प्रोत्साहन राशि और समिति से खाद नहीं दिया जा रहा।
जिसके चलते उन्हें खेती किसानी से सम्बंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। खाद्द नहीं मिलने से खेतो में खाद्द का छिड़काव नहीं कर पा रहें वहीं सहायता राशि नहीं मिलने के कारण वह मजदूर, और अन्य चीजों का भुगतान नहीं कर पा रहें। शासन के योजना के अनुसार हर साल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार द्वारा योजना के तहत खाद और खेती किसानी करने के लिए राशि दिया जाता है। जिसमे 1 हेक्टेयर भूमि पर कृषि करने के लिए लगभग 43 हजार रूपये देने का प्रावधान है जिसमे 60/40 के रेसियो में 60 फीसदी राशि और 40 फीसदी में खेती किसानी के लिए खाद बीज दिया जाता है।
पर किसानों को राशि और खाद्द के लिए कई महीनों से समिति द्वारा उन्हें आज आना कल आना कहकर घुमाया जा रहा। किसानों का कहना है की जुलाई का महीना ख़तम होने वाला है और उन्हें ना ही सहायता राशि दी गई है और ना ही डीएपी खाद दिया जा रहा। जबसे बारिश की शुरुआत हुई है उससे पहले से ही किसान समिति के चक्कर लगा रहें हैं।
पर समिति द्वारा हर बार तरह-तरह के बहाने बनाकर किसानों को ठगने का काम किया जा रहा है। वहीं आज जब कई किसान पैसे लेने केंद्र आए तब केंद्र के कर्मचारियों ने उन्हें साफ कह दिया गया की अभी कोई प्राधिकृत अधिकारी मौजूद नहीं है इसी लिए किसानों को राशि और खाद नहीं दिया जा रहा।
किसान समृद्ध केंद्र के कर्मचारियों ने बताया
जब इस मामले की जानकारी लेने के लिए संवाददाता किसान समृद्धि केंद्र गए तब केंद्र में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। तब कर्मचारियों के से पूछने पर कर्मचारी ने बताया की पहले के अधिकारी आर. के. मेहर का ट्रांसफर हो गया है। और वर्तमान में यहां आने वाले अधिकारी सुनील सूर्यवंशी ने अब तक कार्यभार नहीं संभाला है। जिसके कारण उनके हस्ताक्षर के बिना पैसा और अन्य चीजे देना संभव नहीं
क्या कहते है आर. के. मेहर
जब इस सम्बन्ध में आर. के. मेहर से फोन कर जानकारी मांगी गई तब उन्होंने कहा की मैं जबतक था। तबतक सभी कागजो पर हस्ताक्षर कर दिया हूं। अगर उन किसानों का कागजात पर प्राधिकृत अधिकारी ने हस्ताक्षर नहीं किया है तो उसमे समिति की गलती है। क्युकी समिति सभी दस्तावेजों को तैयार करके अगर मेरे पास लाती तब मैं हस्ताक्षर कर देता।
क्या कहते है आर. के. श्रीवास
समिति में कर्मचारियों द्वारा जब बताया गया की सुपरवाइजर आर. के. श्रीवास इस संबंध में पूरी जानकारी देंगे तब हमारे द्वारा आर. के. श्रीवास्तव से फोन के माध्यम से जानकारी मांगी गई। तब उन्होंने साफ कह दिया की उनके पास इससे सम्बंधित कोई कागजात नहीं आया है। अगर आया रहता तो अबतक काम हो चुका होता।।
